Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, रासीसर और तेजरासर बनी विजेता

Nature

समाचार गढ़, 6 सितंबर 2025।
सेसोमूं स्कूल के प्रांगण में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग) का शनिवार को फाइनल मुकाबलों के साथ शानदार समापन हुआ।

अंडर-19 छात्रा वर्ग के फाइनल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रासीसर और सेसोमूं स्कूल आमने-सामने हुईं। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी क्षण तक खींचतान जारी रही। अंततः रासीसर की टीम ने 10–7 से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सेसोमूं स्कूल उपविजेता रही।

अंडर-17 छात्रा वर्ग के फाइनल में तेजाणा विकास शिक्षण संस्थान, तेजरासर और सेसोमूं स्कूल के बीच जोरदार टक्कर हुई। दर्शकों को सांसें थाम देने वाला यह मुकाबला अंत तक संघर्षपूर्ण बना रहा। आखिरकार तेजरासर की टीम ने 11–9 से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, वहीं सेसोमूं स्कूल को उपविजेता स्थान मिला।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री श्रीवर्धन शर्मा (RTS, तहसीलदार, श्रीडूंगरगढ़) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास की सीख देते हैं।

विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने आगंतुकों व सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस प्रतियोगिता में जैन स्टोर, श्रीडूंगरगढ़ का प्रायोजक के रूप में विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में सेसोमूं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य महावीर माली, बालकराम शर्मा, रणवीरसिंह खींची, सत्यनारायण स्वामी, गणमान्य नागरिक, विद्यालयों से आए प्रभारी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Posts

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड…

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights