Nature Nature

समर कैंप का भव्य समापन समारोह: बच्चों की प्रतिभा ने लूटी महफ़िल, विजेताओं को मिले मेडल और सम्मान

Nature

समाचार गढ़ 19 मई 2025 लर्न एंड फन स्कूल में पिछले 10 दिनों से चल रहे समर कैंप का भव्य समापन समारोह आज उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समर कैंप के दौरान ड्राइंग प्रतियोगिता, क्ले आर्ट प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता और स्पीच प्रतियोगिता जैसे रोचक आयोजनों में बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

समारोह के मुख्य अतिथियों के रूप में जैन समाज के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप जी पुगलिया, दिनेश जी झंवर, सरला जी आचार्य और संजू जी स्वामी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समर कैंप को सफल बनाने में ड्राइंग टीचर प्रियांशु सोनी, कंप्यूटर टीचर पीहु सोनी, डांस टीचर खुशबू सारस्वत, योगा टीचर ममता जी पुरोहित और पीहु सारस्वत ने विशेष भूमिका निभाई।

प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों के नाम इस प्रकार रहे:

ड्राइंग प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – मनन पुरोहित, द्वितीय – इशिता, तृतीय – रियांशी बाफना

क्ले आर्ट प्रतियोगिता: प्रथम – रियांशी बाफना, द्वितीय – खुशी, तृतीय – राघव

डांस प्रतियोगिता: प्रथम – खुशहाली आचार्य, द्वितीय – हर्षिता नाई, तृतीय – धार्मिक पुगलिया

स्पीच प्रतियोगिता: प्रथम – मनन पुरोहित, द्वितीय – खुशी, तृतीय – राधिका और इशिता

सभी विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। वहीं, समर कैंप में योगदान देने वाले अतिथि शिक्षकों को मोमेंटो भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

समापन समारोह ने नन्हें बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को एक नया मंच दिया, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights