Nature Nature

गोल्ड मेडलिस्ट फौजी का हुआ भव्य स्वागत

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तहसील के गांव लखासर के निवासी भारतीय सेना के जवान लेखराम ने जीता स्वर्ण पदक,पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित भारतीय सेना के नौकायन क्षेत्र में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 40 वीं सीनियर राष्ट्रीय नौकायन चैंपियनशिप, 2023 जो 20 से 26 फरवरी को संपन्न हुई। इसमें भाग लेते हुए भारतीय थल सेना के जवान लेखराम पुत्र श्री जगनाराम खिलेरी लखासर ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया,जिससे लेखराम के गांव व तहसील सहित जिले भर में खुशी का माहौल है, गांव के सजग युवा रेवन्तराम खिलेरी ने बताया खुशी का इजहार करते हुये सैनिक का लखासर, रायसर, बीकानेर, हाल निवास तिलकनगर(बीकानेर) पर स्वागत सम्मान करते हुये नागरिकों ने फौजी का हौसला अफजाई किया व स्वागत कार्यक्रम से अनेक युवा प्रेरित होगें। विदित रहे विगत वर्ष भी लेखराम ने अहमदाबाद (गुजरात) आयोजित हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया था। स्वागत सम्मान कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश नायक, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, भगवानाराम खिलेरी, भंवराराम खिलेरी, रामचंद्र खिलेरी, लक्ष्मण राम खिलेरी, सहीराम खिलरी, नानूराम खिलेरी, दानाराम गेट, अम्मेदाराम खिलेरी, मूलाराम खिलेरी, देबूराम खिलेरी, दानाराम खिलेरी, ख्यालीराम सहू, रेवन्तराम गेट, मुखराम मेघवाल, मोहन खिलेरी,हुकमाराम खिलेरी, मालाराम खिलेरी, भीखाराम नाई, जगदीश खिलेरी, लेखराम, ओमप्रकाश खिलेरी, किशन नाई, शंकर, अशोक खिलेरी सहित मातृशक्ति, युवा व छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights