Nature Nature

तूफानी बरसात के साथ ओलावृष्टि का तांडव, श्रीडूंगरगढ़ अंचल सहित आसपास के इलाकों में गिरे ओले, देखे फोटो सहित प्रमाणिक खबर

Nature

समाचार गढ़, 28 फरवरी। श्रीडूंगरगढ़ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तीन चार दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज सुबह सुबह श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में हल्की बरसात हुई। उसके बाद एक बार तो मौसम पूरी तरह साफ हो गया। लेकिन दोपहर के बाद एकाएक आसमान में काले बादलों ने फिर डेरा डाल दिया और देखते देखते ही आसमान में बिजलियां चमकने के साथ ही गड़गड़ाहट शुरू हो गई। शाम को श्री डूंगरगढ़ अंचल के बिंजासर, डेलवा की रोही में बरसात के साथ बेर के आकार के ओले गिरे। इसके साथ ही आसपास के खारड़ा गांव में भी जोरदार बारिश हुई। लूणकरणसर अंचल के भी कई गांवों में शाम को बरसात के साथ ओलावृष्टि हुईं तथा सरदारशहर तहसील के कई गांवों में शाम को ओलावृष्टि ने जमकर तांडव मचाया। यहां कई गांवों में बेर के आकार से लेकर नींबू के आकार के ओले गिरे।जमकर हुई ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। समाचार लिखे जाने तक आसमान काले बादलों से घिरा होने के साथ ही गड़गड़ाहट और बिजलियां चमकने का दौर जारी है। लोडेरा, बिंजासर, पूनरासर सहित कई गांवों में अभी फिर से बरसात शुरू होने के समाचार मिल रहे हैं।

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिंजासर डेलवा की रोही में बरसात के साथ गिरे बेर के आकार के ओले।
समीपवर्ती खारड़ा गांव में हुई अच्छी बरसात ।फोटो भगवानराम
श्री डूंगरगढ़ सहित ही आसपास के सरदारशहर इलाके में ओलावृष्टि ने जमकर मचाई तबाही।

  • Related Posts

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights