Nature Nature

बेटा पैदा नहीं होने पर पीट पीट कर मार डाला, विरोध में सिलावट समाज श्रीडूंगरगढ़ ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पड़ोसी कस्बा बीदासर की बेटी अफसाना को दहेज लोभी ससुराल वालों ने बेटा पैदा नहीं होने पर पीट पीट कर मार डाला। पिता इलियास मोहम्मद व भाई जिगर ने लाडनूं निवासी पति मोहम्मद साबिर सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ अफसाना को 21 मार्च को जान से मार देने का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज सिलावट समाज श्रीडूंगरगढ़ ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी को ज्ञापन दिया। समाज के मोजीज नागरिकों ने लाडनूं पुलिस के रवैये पर असंतोष प्रकट किया व मृतका को न्याय दिलवाने की मांग करते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाने की बात कही है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के देहात जिला महासचिव गोल्डन तंवर, भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, युवा नेता विवेक माचरा भी उपस्थित थे। समाज के जाकिर बलखी, अजीज बलखि,अब्बू साहिल,सदीक भुट्टा, नवीन चौधरी, राहुल वाल्मीकि, शरीफ, अरशद, आमीन, अब्दुल मजीद, जुल्फकार बलखि, अल्ताफ, आसिफ, महफूज, इरफान भुट्टा, इरफान बलखि, साहिल भुट्टा, सोहेल भुट्टा, महबूब, मकसूद, असलम, आमिर भुट्टा, अफरीद,मुमताज,अकबर भुट्टा, अयूब,राजू, मुंशी बलखि , आरिफ, योगेश,अल्ताफ,फिरोज समीर, असगर, अली भाटी समाज सेवी, फारूक,आरिफ आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज समाचार गढ़। भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर…

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    समाचार गढ़। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। शुरुआती सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights