Nature Nature

विधायक महिया ने सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के स्थायीकरण का उठाया मुद्दा, सहकारिता मंत्री ने कमेटी का गठन कर स्थायीकरण करने की दी जानकारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में सरकारी समितियों के व्यवस्थापकों का स्थायीकरण करने की मांग उठाई। विधायक महिया ने प्रश्नकाल के दौरान अपने सूचीबद्ध प्रश्न के माध्यम से सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के स्थायीकरण हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन करने की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक महिया के सूचीबद्ध सवाल के जवाब में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि वर्ष 2015 के बाद विभिन्न केंद्रीय सहकारी बैंकों से प्राप्त जवाब के अनुसार कई बैंकों में स्क्रीनिंग का कार्य किया गया है। किंतु पिछले 2 वर्ष में स्क्रीनिंग की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस पर विधायक महिया ने बीकानेर जिले में सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के स्थायीकरण के लिए सरकार द्वारा वर्तमान में कोई कार्रवाई प्रक्रियाधीन होने की जानकारी मांगी। विधायक महिया के पूरक प्रश्न के जवाब में सहकारिता मंत्री आंजना ने कहा कि व्यवस्थापकों के स्थायीकरण को लेकर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। राज्य सरकार द्वारा बहुत जल्द जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर व्यवस्थापकों की स्क्रीनिंग करके स्थायीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights