Nature Nature

सातलेरा में हाई वोल्टेज लाइन गिरने से खेतों की बाड़ में लगी भीषण आग

Nature

गुरुवार दोपहर खेत में गिरी बिजली की तार, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 8 अगस्त 2025।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में स्थित जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) से कृषि कुओं को विद्युत आपूर्ति करने वाली उच्च क्षमता की पावर लाइन गुरुवार दोपहर जोरदार धमाके के साथ टूट कर खेत में जा गिरी। लाइन गिरते ही वहां आग लग गई, जिससे सौ फीट से अधिक दूरी तक खेत की बाड़ जलकर राख हो गई।

सातलेरा गांव के पास उच्च क्षमता पावर लाइन का तार टूटने से लगी आग से धूं धूं कर जलती बाड़। सीताराम जाखड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सातलेरा जीएसएस से निकलने वाली कृषि विद्युत सप्लाई लाइन नेशनल हाईवे के पास तेज आवाज के साथ टूट कर एक खेत की तारबंदी पर जा गिरी। उस समय बिजली सप्लाई चालू थी। तारबंदी पर गिरे विद्युत तार से चिंगारी निकली और बाड़ में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

तार टूटने से कई फिट तक जलकर राख हुई बाड़।

घटना की जानकारी हाईवे से गुजर रहे एक वाहन चालक ने ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर सारस्वत ने तत्परता दिखाते हुए जीएसएस को फोन कर विद्युत सप्लाई तुरंत बंद करवाई।

आग की सूचना मिलते ही खेत मालिक गोपीराम, सीताराम, पंकज जाखड़ और मोहनलाल लिखाला मौके पर पहुंचे और अन्य ग्रामीण युवाओं के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बाड़ पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

गनीमत यह रही कि घटना के समय दोपहर का वक्त था और खेतों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights