Nature Nature

बिग्गा में रातभर भक्ति रस की बरसात, सजी सजीव झांकियां श्रीडूंगरगढ़ और लिखमीसर में आज होगा जागरण, बाबा रामदेव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Nature

समाचार गढ़ 13 सितम्बर 2024 श्री डूंगरगढ़ बिग्गा से बनवारी शर्मा की रिपोर्ट श्रीडूंगरगढ़ अंचल में हर तरफ जागरणों की धूम मची हुई नजर आ रही है।गुरुवार रात को श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में एक शाम बाबा रामदेव के नाम रात्रि विशाल जागरण का आयोजन हुआ । मेघवाल मोहल्ले में आयोजित रात्रि विशाल जागरण में बाल कलाकार नेमीचंद बीकानेरी, डांसर रेणु जोधपुर, पूजा जांगिड़, ताराचंद बीकानेर, सहित कई गायक कलाकारों ने भक्ति रस की बरसात में श्रोताओं को रातभर भिगोए रखा ।जागरण में पूरी रात बाबा रामदेव जी महाराज का जयकारा गूंजता रहा।मंदिर पुजारी पदमाराम ने बाबा की अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की ।जागरण में सजी सजीव झांकियो ने मन मोह लिया।जागरण में बिग्गा गांव के अलावा सातलेरा, अभयसिंह पूरा, बिग्गा बास रामसरा, कुंतासर सहित आसपास के गांव ढाणियों से काफी संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने जागरण का आनंद लेते हुए भक्ति रस में हिलोरे लगाए ।
दूसरी ओर आज तेजा दशमी एवं बाबा रामदेव दशमी के अवसर पर श्री डूंगरगढ़ अंचल में वीर तेजाजी महाराज सहित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिरो में भक्तो की भीड़ नजर आ रही है ।श्री डूंगरगढ़ में तेजाजी महाराज के रात्रि विशाल जागरण का आयोजन आज होगा ।जिसमे कई ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।तथा मेला भरेगा ।जागरण को लेकर मेला कमेटी के सदस्य तैयारियों में लगे हुए हैं जागरण में श्री डूंगरगढ़ सहित आसपास के गांवो से हजारों की संख्या तेजाजी महाराज के भक्त पहुचेगे।इसी प्रकार श्री डूंगरगढ़ के लिखमीसर गांव में बालाजी महाराज का विशाल जागरण होगा ।जिसमे विमला चौधरी एंड पार्टी द्वारा बाबा के भजनों की अमृत वर्षा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया जाएगा।
सातलेरा में जागरण कल
श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा में बस स्टैंड के पास खेजड़ी भैरूं जी महाराज के मंदिर पर जागरण शनिवार रात्रि को होगा ।रविवार सुबह यहां से पैदल यात्री संघ तोलियासर के लिए रवाना होगा।जागरण को लेकर तैयारियां चल रही है।

जागरण मे सजी सजीव झांकियो ने श्रोताओं का मन मोहा जयकारों से गूंजा धरती अम्बर ।
बिग्गा गांव में एक शाम बाबा रामदेव देव के नाम रात्रि विशाल जागरण में प्रस्तुति देते हुए गायक कलाकार।
जागरण मे गूंजे बाबा रामसापीर के जयकारे ।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights