Nature Nature

मामा-भांजे के झगड़े में बीचबचाव करना पड़ा महंगा, नाराज मामा ने पड़ोसी की बाड़ में लगाई आग

Nature

समाचार गढ़, 30 मई 2025। सेरूणा थाना क्षेत्र के समंदसर गांव में एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब विवाह समारोह के दौरान अपने ही भांजे को दौड़ा रहे मामा और उसके बेटों को रोकना एक पड़ोसी को भारी पड़ गया। इस बीचबचाव से नाराज मामा पक्ष ने पड़ोसी के घर की बाड़ में आग लगा दी और धमकी तक दे डाली। पीड़ित समंदसर निवासी 31 वर्षीय राजूराम पुत्र पोकरराम जाट ने सेरूणा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। राजूराम ने बताया कि 26 मई को गांव में विवाह समारोह के दौरान मदनलाल पुत्र रूघाराम जाट व उसके बेटे ओमप्रकाश, राकेश और मुन्नीराम अपने भांजे पवन को पीटने के लिए उसके पीछे दौड़ रहे थे। तब राजूराम ने बीचबचाव कर पवन को पिटाई से बचा लिया। राजूराम के अनुसार, इस बात से नाराज होकर मदनलाल का परिवार उससे रंजिश रखने लगा। इसके बाद 29 मई को दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच आरोपियों ने पटाखे के जरिए उसके बाड़े की बाड़ में आग लगा दी। इस आग से उसकी बाड़ पूरी तरह जलकर राख हो गई और वहां रखे 10 पाइप भी जल गए। राजूराम ने यह भी बताया कि जब वह “ओलमा” देने गया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने और जलाने की धमकी दी। सेरूणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंपा गया है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights