Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 588 यूनिट रक्त संग्रहित

Nature

समाचार गढ़, 14 सितम्बर। श्रीडूंगरगढ़ के जामा मस्जिद ग्राउंड में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में स्थानीय समाज के रक्तदाताओं ने भरपूर उत्साह दिखाया, जहां तीन प्रमुख रक्तसंग्रहण दलों ने मिलकर अपनी पूरी क्षमता के अनुसार रक्त संग्रहण किया। शिविर का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल वेलफेयर ट्रस्ट और ईमाम हुसैन फिक्र-ए-मिल्लत सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस शिविर में कुल 588 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ, जिसमें पीबीएम की टीम ने सर्वाधिक 351 यूनिट रक्त जुटाया। इसके अलावा बीकाणा ब्लड बैंक ने 149 यूनिट और जनसेवा ब्लड सेंटर ने 88 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

इस ऐतिहासिक शिविर का समय तय से साढ़े तीन घंटे आगे बढ़ा, जहां युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। शिविर के दौरान पीबीएम टीम के कुलदीप मेहरा ने मुस्लिम समाज का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर मौलाना फजले हक ने कहा कि इंसानियत की सेवा के लिए किया गया यह प्रयास रब की नजरों में सबसे बड़ा काम है।

समाजसेवियों ने दिया रक्तदाताओं का साथ

रक्तदान के दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, सीओ निकेत पारीक, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, कांग्रेस के नेता हरिराम बाना, विमल भाटी, केसराराम गोदारा, समाजसेवी श्रीगोपाल राठी, सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, आपणो गांव सेवा समिति के मनोज डागा, शूरवीर मोदी, आशीष जाड़ीवाल, सोनू नाई, हेतराम जाखड़, पार्षद भरत सुथार, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, समाज सेवी सलीम बेहलिया पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में पहुंचे विधायक ताराचंद सारस्वत ने रक्तदान को सच्ची मानव सेवा बताते हुए सभी स्वस्थ व्यक्तियों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि इसे किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष रोशन अली, सचिव आमिर ख़ान, आरिफ चुनगर, आरिफ चोपदार सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights