Nature Nature

बिग्गा रीड़ी में गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का विशाल मेला सोमवार से,श्रद्धालु पहुंचने शुरू, रीड़ी में हुआ विशाल मूर्ति का अनावरण

Nature

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़ 13 अक्टूबर 2024 गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में एक साथ दो जगह लगने वाला जाखड़ समुदाय के कुल देवता एवं गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय विशाल मेला सोमवार से शुरू होगा।श्री डूंगरगढ़ मुख्यालय से 15 किमी दूर बिग्गा एवं सातलेरा से दो किमी दूर उतर दिशा रोही स्थित गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर सोमवार से दो दिवसीय मेला भरेगा।सोमवार को धड़ देवली धाम पर रात्रि विशाल जागरण होगा जिसमें अपनी सुरीली आवाज से भजनों की अमृत बरसात करने वाली भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी तथा अन्य कई ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।मेले को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है।मेले एवं विशाल जागरण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।वीर बिग्गाजी सेवा दल एवं वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं।दो दिवसीय मेले में पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, गुजरात, जैसलमेर, नागौर सहित देश के कोने कोने से हजारों की तादाद में श्रृद्धालु पहुंचते हैं।वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान के भीम जाखड़ ने बताया कि मेले में पहुंचने वाले सभी भक्तों के सेवार्थ वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान की तरफ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।भीम जाखड़ ने बताया कि दो दिवसीय मेले को देखते हुए यहां दूर दराज से पैदल यात्री संघों का पहुंचना शुरू हो गया है।
इसी प्रकार गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीड़ी में दो दिवसीय विशाल मेला एवं जागरण सोमवार से शुरू होगा।शीश देवली धाम रीड़ी में विशाल मेले को देखते हुए तैयारियां पूरे परवान पर चल रही है।वीर बिग्गाजी महाराज के दोनों धाम पर दूर दूर से हजारों की तादाद में श्रृद्धालु धोक लगाने के लिए पहुंचेंगे ।

सत्यवादी गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति का हुआ अनावरण।

मूर्ति का हुआ अनावरण
वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीड़ी में शनिवार को 21 क्विंटल वजनी घोड़े पर सवार वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण शुभ मुहूर्त में किया गया।करीब 51 लाख रुपए की लागत से तैयार अष्टधातु से निर्मित मूर्ति का उद्धघाटन सरपंच गुड्डी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।पंडित कैलाश शास्त्री ने विधि विधान से मूर्ति का पूजन करवाकर मूर्ति स्थापना करवाई ।इस अवसर पर हजारों ग्रामीणों ने वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।महिला श्रद्धालुओ ने वीर बिग्गाजी महाराज की छावली मंगल गीत गाए ।वीर बिग्गाजी महाराज की विशाल मूर्ति 44 फुट ऊंचाई पर स्थापित की गई है जिससे दूर दूर तक वीर बिग्गाजी महाराज के दर्शन होगे ।मूर्ति अनावरण समारोह में हजारों ग्रामीणों सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्री डूंगरगढ़ के रीड़ी गांव में 21 क्विंटल वजनी घोड़े पर सवार गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति का हुआ अनावरण।
  • Related Posts

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बीकानेर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। महानिरीक्षक पुलिस…

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर जारी संघर्ष के बीच ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ ने 13 नवंबर को हर साल दुनिया भर में बलूच राष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights