Nature Nature

IAS बनी ममता जोगी का सरस्वती विद्यालय में भावपूर्ण अभिनंदन, कहा “गुरुजी स्व. मदन लाल चूरा मेरे प्रेरणा स्रोत हैं”

Nature

समाचार गढ़ 25 अप्रैल 2025 भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ की पूर्व छात्रा सुश्री ममता जोगी, पुत्री श्री विजय लाल जोगी का विद्यालय परिसर में स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्णिमा देवी चूरा और सुरेन्द्र चूरा ने ममता जोगी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर, राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा और साड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

अपने उद्बोधन में ममता जोगी ने कहा— “मैं ममता जोगी हूँ, और आज मैं अपने जीवन के उस महत्वपूर्ण मोड़ को साझा करना चाहती हूँ, जिसने मुझे यहाँ तक पहुँचाया।”
उन्होंने बताया कि एक समय था जब उन्होंने ओपन बोर्ड से सीधे कक्षा 7 से 10वीं तक की पढ़ाई की थी। तभी गुरूजी स्व. मदन लाल जी चूरा उनके घर आए। जब उन्हें ममता की पढ़ाई की जानकारी मिली तो उन्होंने परिवार से कहा, “इस बच्ची को प्राइवेट मत पढ़ाओ, इसे मेरी स्कूल में कल से भेजो, मैं इसे पढ़ाऊंगा।”
यही शब्द ममता के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए।

ममता ने आगे कहा कि जब वह हिंदी माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं, तब एक अनिवार्य अंग्रेज़ी का पेपर बहुत कठिन लगा करता था। वर्तनी से लेकर भाषा तक की कई चुनौतियाँ थीं, लेकिन वह पेपर पास कर पाईं—इसका श्रेय वे अपने गुरुजी स्व. मदन लाल चूरा को देती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि इसी साल उनका प्री, मेन्स और इंटरव्यू एक साथ क्लियर हुआ और आज जो मुकाम उन्होंने हासिल किया है, उसका पहला श्रेय वे भगवान भोलेनाथ को, फिर अपने परिवार को और फिर अपने गुरुजी को देना चाहती हैं।

अंत में ममता ने कहा—”मैं अपनी ओर से और पूरे जोगी परिवार की तरफ से सरस्वती विद्यालय परिवार को धन्यवाद देती हूँ।”

इस अवसर पर उनके माता-पिता मंजू देवी और विजय लाल जोगी, भाई रवि और विक्रम जोगी, बहन निकिता जोगी, बहन-बहनोई डॉ. कोमल और धीरज सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन सूर्यकांत चूरा ने किया।

—

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights