Nature Nature

अगर आंख में होती हैं ये दिक्कतें तो हो सकता है दिमाग में बढ़ रहा है ट्यूमर, पहचानकर करवाएं जांच

Nature

समाचार गढ़, 27 जून, श्रीडूंगरगढ़। ट्यूमर के कई तरह के लक्षण होते हैं, जिसमें से आंखों में भी दिखाई दे सकते हैं। दिमाग में ट्यूमर होने पर आंखों की रोशनी में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं। यह बदलाव ट्यूमर के स्थान, आकार और बढ़ने की स्पीड पर निर्भर करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ट्यूमर दिमाग के उन हिस्सों पर दबाव डाल सकता है जो देखने के लिए जिम्मेदार होते हैं या उनके काम में रुकावट पैदा कर सकता है।

विजुअल फील्ड लॉस

ब्रेन ट्यूमर के मरीजों को पेरिफेरल विजन लॉस या ब्लाइंड स्पॉट (स्कोटोमास) हो सकता है। यह लक्षण अक्सर पिट्यूटरी ग्रंथि में या उसके आसपास स्थित ट्यूमर से जुड़े होते हैं, जो ऑप्टिक काइज़्म को दबा सकते हैं, जिससे बिटेंपोरल हेमियानोप्सिया हो सकती है।

धुंधला या दोहरा दिखना

धुंधला या दोहरा दिखना (डिप्लोपिया) दिमाग के ट्यूमर के कारण आंख में होने वाली सबसे आम गड़बड़ी में से एक है। क्रेनियल नर्व्स को प्रभावित करने वाले ट्यूमर आंखों की मूवमेंट कंट्रोल करने वाली मसल्स में दिक्कत कर सकते हैं। जिससे आंखों से दोहरा दिखना शुरू हो सकता है।

दिखना बंद होना

दिमाग का ट्यूमर अपनी जगह के आधार पर आधा या पूरा दिखना बंद होने का कारण बन सकता है। ऑप्टिक नर्व्स (ऑप्टिक ग्लिओमा) के पास मौजूद ट्यूमर सीधे नर्व्स को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे एक या दोनों आंखों की रोशनी जा सकती है। इसके साथ ओसीसीपिटल लोब में ट्यूमर दिखने की समस्या का कारण बन सकता है।

विजुअल डिस्टोर्शन और हेलुसिनेशन

टेम्पोरल या ओसीसीपिटल लोब में ब्रेन ट्यूमर विजुअल डिस्टोर्शन का कारण बन सकता है। जैसे कि लहराती रेखाएं या टिमटिमाती रोशनी देखना। कुछ मामलों में मरीजों को विजुअल हेलुसिनेशन का अनुभव हो सकता है, इसमें उन चीजों व शेप दिख सकती हैं जो वास्तव में मौजूद नहीं हैं।

निस्टाग्मस और पैपिलिडीमा

आंखों का अपने आप हिलना निस्टाग्मस कहलाता है। यह ब्रेन ट्यूमर का लक्षण है जो ब्रेन स्टेम या सेरीबेलम में ट्यूमर का बताता है। इंट्राक्रैनियल दबाव बढ़ने के कारण ऑप्टिक डिस्क की सूजन को पैपिलिडीमा कहते हैं। यह स्थिति आंखों की जांच के दौरान देखी जा सकती है और दिखने में अस्थायी दिक्कत पैदा कर सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights