Nature Nature

सर्दियों में आप भी रहते हैं कब्ज से परेशान, तो आज ही करें अपनी डाइट में 5 बदलाव

Nature

समाचार गढ़, 25 दिसम्बर 2024। कब्ज (winter constipation diet tips) की समस्या एक आम समस्या है, जिससे अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं। खासकर सर्दियों में यह ज्यादा आम होता है, जो रोजमर्रा के कामकाज को काफी प्रभावित करता है। कब्ज की समस्या भले ही आम होती है, लेकिन इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराना कब्ज कई बार कैंसर का कारण भी बन सकता है। यही वजह है कि इसे लेकर जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। इसी मकसद से हर साल दिसंबर के महीने Constipation Awareness Month मनाया जाता है।

यह एक सामान्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कंडीशन है, जिसकी वजह से कई बार मल त्यागना मुश्किल हो जाता है। कब्ज की कई वजह हो सकती है, जिसकी पहचान कर इससे राहत पाई जा सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे डाइट से जुड़े कुछ ऐसे बदलावों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप कब्ज (diet tips for constipation) की समस्या से राहत पा सकते हैं।

हाइड्रेटेड रहें
डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है। इसलिए अगर आप कब्ज से राहत पाना चाहते हैं, तो भरपूर मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। पानी मल को नरम करता है, जिससे यह मल मार्ग (fecal tract) से आसानी से बाहर निकल जाता है। इसलिए अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं और कब्ज से बचे रहना चाहते हैं, तो दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी जरूर पिएं।

प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें
प्रोसेस्ड फूड्स सेहत के लिए हर लिहाज से हानिकारक होते हैं। इन फूड आइटम्स में ज्यादा मात्रा में अनहेल्दी फैट्स, शुगर और कम फाइबर होता हैं, जो पाचन को धीमा कर सकती है और कब्ज का कारण बन सकती है। ऐसे में कब्ज से दूर करने के लिए प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें।

डाइट में ज्यादा फाइबर शामिल करें
पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए फाइबर बेहद जरूरी है, इसलिए कब्ज को बचाव के लिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में फाइबर जरूर शामिल करें। घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। ओट्स, सेब और बीन्स में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जबकि साबुत अनाज और सब्जियों में अघुलनशील फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

रेगुलर और बैलेंस्ड डाइट लें
बैलेंस्ड डाइट आपको हेल्दी बनाने में मदद करती है। बैलेंस्ड डाइट के साथ ही रेगुलर खाना भी बेहद जरूरी है। समय से खाना और संतुलित खाना डाइजेशन प्रोसेस को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप रेगुलर खाना नहीं खाते हैं या बहुत ज्यादा खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र बाधित हो सकता है, जिससे अपच या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रोबायोटिक्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया हैं, जो गट हेल्थ को बेहकर बनाते हैं। साथ दही, केफिर और फर्मेंटेड सब्जियों में यह गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, तो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ ही पाचन को बढ़ाते हैं और कब्ज के लक्षणों को कम करते हैं।

खाना अच्छी तरह चबाकर खाएं
अच्छा खाने के साथ-साथ खाने को अच्छी तरह से चबाना भी बेहद जरूरी होता है। आप जितनी अच्छी तरह से खाना चबाएंगे, इसे पचाना उतना ही आसान होगा। अच्छी तरह से चबाने से ज्यादा लार बनती है, जिसमें एंजाइम होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं।

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights