Nature Nature

नाकाबंदी में धरा गया अवैध बकरी तस्कर, पुलिस ने पिकअप से बरामद कीं 28 बकरियां

Nature

समाचार गढ़, 11 जून, 2025। बीकानेर से चूरू की ओर जा रही एक पिकअप में बिना परमिट ठूंस-ठूंस कर भरी गईं 28 बकरियों के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा। मामला पशु क्रूरता अधिनियम से जुड़ा है और पुलिस ने वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेरूणा थाना पुलिस ने मंगलवार को हाइवे पर की गई नाकाबंदी के दौरान पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला पकड़ा। थाना अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल मुकेश कुमार, सेवानंद, गुलामनबी और ड्राइवर पवन कुमार की टीम ने थाना भवन के सामने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोका। जांच में सामने आया कि चूरू जिले के कनवारी निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद तोफिक पुत्र गुलाम हुसैन बीकानेर से बकरी-बकरे खरीद कर चूरू ले जा रहा था।

पुलिस ने पाया कि वाहन में ऊपर-नीचे कर के ठूंस-ठूंस कर 28 बकरियां भरी गई थीं और इनके परिवहन के लिए कोई भी वैध परमिट नहीं था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और पिकअप सहित सभी बकरियों को जब्त कर लिया। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंपी गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस प्रकार का अवैध पशु परिवहन पहले भी किया गया है।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights