Nature Nature

स्वर्गीय श्रीमती फुसी देवी चोटिया धीरदेसर चोटियान की स्मृति में पुत्रवधु शारदा देवी चोटिया ने की बालिका छात्रावास में 5.41 लाख से कमरा निर्माण की घोषणा

Nature

समाचार गढ़ 1 जून 2025 महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक छात्रावास परिसर में समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष सुशील सेरडिया द्वारा वर्षभर की ₹2.63 करोड़ की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। दानदाताओं के सहयोग से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर समीक्षा की गई।

संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में महत्वपूर्ण घोषणाएं

1. बड़े कमरे का निर्माण
स्वर्गीय श्रीमती फुसी देवी चोटिया (धीरदेसर चोटियान) की स्मृति में उनकी पुत्रवधू शारदा चोटिया (धर्मपत्नी सुखराम चोटिया) ने अपने स्त्रीधन से ₹5.41 लाख की लागत से छात्रावास में बड़ा कमरा बनवाने की घोषणा की।

2. आर्थिक सहयोग की घोषणा
स्व. श्रीमती फुसी देवी (धर्मपत्नी स्व. श्याम सुंदर चोटिया) की स्मृति में उनके पुत्र पूर्व सरपंच बजरंगलाल चोटिया एवं सुखराम चोटिया द्वारा ₹1.01 लाख आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई।

3. कमरों में सुविधा सामग्री हेतु सहयोग राशि की घोषणा

₹15,000 – स्व. रामनारायण जी चोटिया (धीरदेसर चोटियान) की स्मृति में।

₹15,000 – स्व. पन्नाराम जी भाम्भू (मोमासर) की स्मृति में।

इसके अतिरिक्त, नेण कृषि सेवा केन्द्र श्रीडूंगरगढ़ द्वारा छात्रावास में निर्मित एक कमरे की निर्माण राशि गोपीराम सिहाग द्वारा प्रबंधन को सौंपी गई।

संस्था समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित कर रही है

एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने सभी दानदाता परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “संस्था समाज की सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत को सहेजते हुए भावी पीढ़ी को क्रिएटिव एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के प्रयास कर रही है। यह कार्य समाज के पुनर्निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।”

बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, हेतराम जाखड़, डॉ. विवेक माचरा, रेवंतराम चौधरी, भंवरलाल खिलेरी, सम्पत दुसाद, हरिराम सारण, सहिराम सायच, श्रवणराम जाखड़, गोपाल गोदारा, हनुमान महिया, गोपालराम खिलेरी, जालूराम जाखड़, शेराराम जाखड़, अमराराम डेलू, प्रभूराम सहू, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनिया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

Related Posts

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

ब्रेकिंग न्यूज़ | चारधाम यात्रा 2026 | उत्तराखंड समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights