Nature Nature

हादसे की चीखें गूंजी हाईवे पर, आमने-सामने भिड़ी कार और ट्रेलर, तीन घायल

Nature

समाचार गढ़ 1 जून 2025 बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़ रविवार सुबह श्रीडूंगरगढ़-रतनगढ़ नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गांव कितासर के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार श्रीडूंगरगढ़ की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रेलर रतनगढ़ की ओर से आ रहा था। कितासर गांव से कुछ ही आगे दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही गरीब सेवा संस्थान की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान 30 वर्षीय सुनील पुत्र मोहनलाल जाट निवासी कोलायत, 46 वर्षीय गंगादेवी पत्नी धन्नाराम जाट निवासी बादनूं और 38 वर्षीय जगदीश पुत्र कानाराम जाट निवासी कोलायत के रूप में हुई है।

डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुनील और गंगादेवी को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे टोल पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर श्रीडूंगरगढ़ थाना परिसर में पहुंचाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights