Nature Nature

सेवादल की शक्ति, महिला नेतृत्व की हुंकार, श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस सेवादल स्थापना दिवस ‘दल दिवस’ के रूप में मनाया

Nature

सेवादल की शक्ति, महिला नेतृत्व की हुंकार, श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस सेवादल स्थापना दिवस ‘दल दिवस’ के रूप में मनाया
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस सेवादल की ओर से श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस सेवादल के स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ “दल दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मजबूती और महिला शक्ति की निर्णायक भूमिका को समर्पित रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा ने की।


कार्यक्रम की संयोजक एवं महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अंजू पारख ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष कमल कल्ला एवं देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा रहे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी, देहात महिला कांग्रेस सेवादल अंजू पारख, पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी गोदारा, जिला प्रभारी मुमताज शेख, कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया प्रभारी वंदना गुप्ता एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आज़ादी के आंदोलन में कांग्रेस सेवादल की भूमिका ऐतिहासिक रही है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि “जब-जब कांग्रेस और सेवादल कमजोर हुआ, तब-तब देश कमजोर हुआ है।” उन्होंने सेवादल को कांग्रेस की रीढ़ बताते हुए इसे और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस के इस अग्रणी संगठन को मजबूती देने, युवाओं और महिलाओं को बड़ी संख्या में जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने वर्तमान केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान किया।
संभाग प्रभारी विमल भाटी ने कांग्रेस सेवादल के गठन से लेकर आज़ादी के बाद इसके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने मनरेगा को बचाने के लिए एकजुट संघर्ष की आवश्यकता बताते हुए सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेने और संगठन विस्तार पर जोर दिया।


कार्यक्रम संयोजक एवं महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अंजू पारख ने आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए बूथ स्तर पर सेवादल कार्यकर्ताओं को तैयार करने की रणनीति साझा की। उन्होंने शीघ्र ही एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, महिला शक्ति को राजनीति में अधिक सक्रिय भागीदारी दिलाने और संगठन में निर्णायक भूमिका देने पर विस्तार से चर्चा की।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने नगरपालिका चुनावों में महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान करते हुए आरक्षण के तहत उनके अधिकारों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मुमताज शेख, वंदना गुप्ता, एडवोकेट गोपीराम जानू, सेवादल के वरिष्ठ स्वयंसेवक डॉ. अयूब खान दमामी, महेंद्र कुमार जावा सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विमल भाटी ने किया।


महिला जिलाध्यक्ष अंजू पारख ने बताया कि कार्यक्रम में मनोज पारख, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मंडा, पार्षद संदीप मारू, हीरालाल जाट, सोहनलाल महिया, प्रकाश दुसाद, रजनीश सैनी, महेश मंत्री, जितेंद्र सिंह शेखावत, राजेश मीणा, बृजगोपाल, राजू माली, गणेश पोटलिया, हरुराम गोदारा, नानूराम मेघवाल, हंसराज बिश्नोई, मूलचंद व्यास, सुभाष गोदारा, सीताराम बाना, हरलाल बाना, ईश्वरराम, मंगतूराम मेघवाल, हनुमानमल उपाध्याय, रमण गोदारा, गिरधारी लाल स्वामी, महेंद्र कुमार, इसराराम, राजेंद्र प्रसाद, राकेश सिद्ध सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला शक्ति के रूप में सुनीता डागा, अनु डागा, सरिता नाहटा, सोनू भादानी, सुप्रभा मालू, हेमा मालू, साधना मालू, स्नेहलता पुष्पा, लाली देवी, गायत्री देवी, बिदामी धारू, सुमित्रा जावा, बीना तेजी, कविता जावा, सकीना बानो, खतूना बानो, खुर्शीदा बानो, दुर्गा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
कार्यक्रम के अंत में सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मंडा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights