Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 6 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति सहित छह ससुरालजनों पर लगातार दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता पूनम, जो मूलतः आड़सर बास निवासी है, ने बताया कि उसका विवाह 20 मार्च 2015 को कालूबास निवासी श्यामसुंदर नाई से हुआ था।

पीड़िता के अनुसार विवाह के समय उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया, फिर भी ससुराल पक्ष ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुसार दहेज न मिलने की शिकायत करते हुए एक लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग रख दी। इन मांगों को लेकर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता ने अपने परिवाद में पति श्यामसुंदर नाई, ससुर मदनलाल, सास बालादेवी, देवर भैराराम और सांवरमल, तथा ननद भगवतीदेवी को आरोपी बनाया है। उसने बताया कि जब दो साल बाद उसकी पुत्री का जन्म हुआ, तब भी छूछक के नाम पर सोने के आभूषण, नकदी और मोटरसाइकिल की मांग की गई।

परिजनों द्वारा कई बार समझाइश के बावजूद आरोपियों का व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक साल पूर्व उसे रसोई में ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर पीहर पहुंच गई।

11 जून 2025 को आरोपियों ने स्त्रीधन लौटाने से इनकार करते हुए धमकी दी कि वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। विवाहिता की शिकायत के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई मोहनलाल को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights