Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक मशीन सीटी स्कैन का लोकार्पण कल, आचार्यश्री महाश्रमणजी के सानिध्य में होगा लोकार्पण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तुलसी सेवा संस्थान मानव सेवार्थ समर्पित सीटी स्कैन आधुनिक मशीन का लोकार्पण 24 जून को प्रातः 8:15 बजे युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सानिध्य में कल्याण मित्र श्री बुद्ध मलजी दूगड़ परिवार रतनगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी द्वारा किया जाएगा। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर श्री डूंगरगढ़ में इस सीटी स्कैन मशीन के लोकार्पण के बाद बहुत से मरीजों को फायदा पहुंचेगा। श्रीडूंगरगढ़ व आसपास के ग्रामक्षेत्र के लिए तो यह खबर खुशी की है कि इन लोगों को सीटी स्कैन के लिए इधर उधर नहीं जाना होगा। श्रीडूंगरगढ़ व क्षेत्र के आसपास के लोगो में खुशी की लहर है कि यहां एक ही जगह पर डॉक्टर की परामर्श अनुसार यहां रोगी जांच आदि करवा कर यहीं पर अपना इलाज करवा सकेंगे। संस्थान के मंत्री धर्मचंद धाडेवा व प्रशासक सूर्यप्रकाश गाँधी ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन लगने से संबंधित रोगियों का बाहर जाने का खर्चा तो बचेगा ही साथ ही साथ समय का भी बचाव होगा। तुरंत यहीं पर अपना इलाज भी ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जब से भीखमचंद पुगलिया इस संस्थान के अध्यक्ष बने अनेकों आधुनिक मशीनें यहां लगाईं गई है।भीखमचंद पुगलिया के अथक प्रयास से करोड़ों रूपए का धन संग्रह संस्थान के लिए मानव सेवार्थ किया गया है।

  • Related Posts

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    समाचार गढ़ 27 जून 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights