Nature Nature

आचार्यश्री महाश्रमण का श्रीडूंगरगढ़ की धरा में प्रवेश, दर्शन पाकर श्रीडूंगरगढ़वासी हुए धन्य, देखें फोटो सहित ख़बर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अहिंसा व विश्व शांति की अलख जगाने वाली तेरापंथ धर्मसंघ की धवल सेना के साथ आचार्यश्री महाश्रमण का श्रीडूंगरगढ़ की धरा में प्रवेश के साथ ही स्वागत शुरू हो गया।  श्रीडूंगरगढ़ से 5 किलोमीटर पहले ही आचार्यश्री के दर्शन को लालायित कस्बेवासी पहुंचने लगे और आचार्य श्री के दर्शन पाकर अपने आप को आनंदित महसूस करने लगे। सभी अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होते महसूस कर रहे थे।नेशनल हाईवे धर्ममय नज़र आने लगा। वहां से गुजरने वाले हर कोई इस दृश्य को देखकर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे थे।  जैन समाज व अन्य समाज, संस्थाओं के नागरिक, युवाओं, महिलाओं, कन्याओं, बुजुर्गों, बच्चों ने नतमस्तक हो कर आचार्यश्री का स्वागत किया। भव्य स्वागत के साथ विशाल जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में नागरिक उनके पीछे पैदल चलकर पूण्य की अनुभूति कर रहे थे।  आचार्यश्री अपनी धवल सेना व जुलूस के साथ घुमचक्कर, बस स्टैंड, गांधी पार्क, रानी बाजार, मालू भवन होते हुए तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा पहुंचे। इस बीच अनेक सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों व राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा पहुंचने के बाद भव्य धर्मसभा की शुरुआत हो गई।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights