Nature Nature

सेवा कुंज बालिका छात्रावास का हुआ लोकार्पण, मूंधड़ा परिवार का हुआ अभिनंदन, 120 बालिकाएं रहकर कर सकती है अध्ययन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शहर में विद्या भारती के माध्यम से दो सुन्दर विद्यालय संचालित हैं। मालीदेवी कोडामल बाहेती बालिका विद्यालय के परिसर में सावित्री देवी जुगलकिशोर मूंधड़ा परिवार ने सेवा- कुंज नाम से 15 विशाल कमरों तथा सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त सुन्दर
बालिका छात्रावास का निर्माण करवाया है। गुरुवार को पूर्वाह्न में समारोह पूर्वक सेवा- कुंज का लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ।
15 बड़े बड़े कमरों वाले इस बालिका छात्रावास में 120- 130 बालिकाएं रहकर अध्ययन कर सकती हैं। वर्तमान में यहां विभिन्न क्षेत्रों से आई 23 बालिकाएं रह रही हैं। लोकार्पण अवसर पर सेवा भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री, सरूपदान ने कहा कि जो हम कर रहे हैं, वही सेवा भारती का परिचय है। सेवा भावना से होती है और वह कहीं से भी प्रारंभ हो सकती है। 1989 में केशव बलिराम हेडगेवार की जन्म शती के अवसर पर सेवा भारती संस्था अस्तित्व में आई।
छात्रावास निर्माता परिवार के मनोज मूंधड़ा ने कहा कि हमें यह सेवा का अवसर प्रदानकर सेवा भारती ने हमें धन्य कर दिया है। हमें इस संगठन से जुड़े सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला है।
निर्मात्री सावित्री देवी मूंधड़ा को सेवा भारती समिति की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जुगलकिशोरजी मूंधड़ा के सुपुत्र मनोज मूंधड़ा, उनकी धर्म पत्नी अजंता मूंधड़ा, मुकेश मूंधड़ा और मनीष मूंधड़ा को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान की श्रृंखला में हनुमान प्रसाद मूंधड़ा, सरोज देवी मूंधड़ा, शिवरतन मूंधड़ा, सरला पेड़ीवाल, का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन शिक्षक लक्ष्मी नारायण भादू ने किया। आभार इन्द्र चंद तापड़िया ने ज्ञापित किया। समारोह के गणमान्य जनों में सेसोमूं स्कूल के जगदीश जी मूंधड़ा तथा प्रिन्सिपल मनोज अग्रवाल, भीखमचंद तापड़िया, डाॅ नारायण बिहानी, पूर्व चेयरमैन शिव प्रसाद स्वामी, श्रवणकुमार गुरनाणी, जगदीश स्वामी, डाॅ चेतन स्वामी, तोलाराम जाखड़, आशाराम पारीक, ललित बाहेती, कुंभाराम घिंटाला, सुभाष आर्य, महेश माली, सहीराम जाट, भंवरलाल दूगड़, सुरेश भादानी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights