Nature Nature

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर 5 ग्राम पंचायतों के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी सम्मानित

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर , 22 फरवरी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीयन में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पांच ग्राम पंचायतों के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारियों को सम्मानित किया।
जिला कलक्टर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्राम पंचायत के अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया गया है, इसके लिए जनप्रतिनिधि और ग्राम विकास अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों से प्रेरणा लेकर जिले की अन्य ग्राम पंचायतें भी अपने यहां शतप्रतिशत लोगों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत करवाएं।
ये हुए सम्मानित
इस अवसर पर नोखा पंचायत समिति की गजरूपदेसर ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल राम कस्वां और ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार शर्मा, सोमलसर की सरपंच प्रियंका सारण और ग्राम विकास अधिकारी कैलाश व्यास को सम्मानित किया गया । पांचू पंचायत समिति की सिलवा ग्राम पंचायत के सरपंच चनणा देवी और ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी नारायण उपाध्याय तथा कोलायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चक बंधा नंबर 1 के सरपंच गज्जे सिंह देवड़ा और ग्राम विकास अधिकारी अनिल कडेला के साथ-साथ पूगल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोतीगढ के सरपंच राम सिंह भाटी व ग्राम विकास अधिकारी आईदान सिंह को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के भी उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। काठमांडू: नेपाल के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद सुनसरी,…

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: आज यानी 1 अगस्त से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights