Nature Nature

अहिंसा को जीवन में करें शामिल, बच्चों को करवाए विभिन्न प्रयोग, अणुव्रत समिति रही सक्रिय

Nature

समाचार गढ़, 2 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। किसी को शारीरिक क्षति पहुंचाना ही हिंसा नहीं बल्कि किसी के प्रति मन में बुरा सोचना भी हिंसा ही है। आवश्यकता है कि व्यक्ति मन क्रम वचन से किसी के प्रति भी बुरा नहीं सोचना, बुरा नहीं करना ही वास्तविक अहिंसा होगी। यह प्रेरणा दी साध्वीश्री कुंथुश्री ने और मौका था अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को संस्कार स्कूल में आयोजित किए गए अहिंसा दिवस कार्यक्रम का। प्रभारी मनोज गुंसाई ने बताया कि आयोजन के तहत संस्कार स्कूल में साध्वी कुंथुश्री के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने नशामुक्ति, अहिंसा, सत्य, नैतिकता के संकल्प किए एवं साध्वीवृंद ने मस्तिष्क की शक्ति बढ़ाने के प्रयोग करवाते हुए बच्चों को प्रेरणा दी। कार्यक्रम में साध्वी सुमंगलाश्री ने बच्चों को अहिंसा का जीवन में महत्व बताया एवं विभिन्न प्रयोग करवाते हुए बच्चों को शिक्षित होने के साथ साथ संस्कारित होने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने स्वागत भाषण दिया एवं जैन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, विमल भाटी ने भी विचार रखे एवं मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने आभार जताया। कार्यक्रम में ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, पूर्व अध्यक्ष अशोक बैद, विहिप नगर मंत्री दीपक सेठिया, थानमल भाटी, हंसराज माली आदि भी उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष सुमति पारख ने बताया कि सप्ताह के तीसरे दिन अणुव्रत प्रेरणा दिवस मनाया जाएगा। जिसके प्रभारी अणुव्रत समिति के कार्यसमिति सदस्य अशोक बैद होगें।

  • Related Posts

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights