Nature Nature

सर्दियों में ऐसी चीजों को करें शामिल, आपके शरीर को मिले अन्दर से गर्माहट

Nature

सर्दियों के आते ही हम अपने शरीर को गर्म रखने के लिए हीटर और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन स्वस्थ रहने के लिए इतना ही काफी नहीं है. इसके लिए हमें खाने में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना होगा जो हमें अंदर से गर्माहट दें.

खास बातें

  • शहद का सेवन सर्दियों के दिन में बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • देसी घी में फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है.
  • गुड़ की तासीर गर्म होती है, सर्दियों के मौसम में इसे नियमित खाएं.

सर्दियों का मौसम आते ही संदूक में रखें गर्म कपड़े बाहर आ जाते हैं. इस मौसम में हम अपने शरीर को गर्म रखने के लिए स्वेटर, शॉल और हीटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन सब से हमारा शरीर सिर्फ बाहर से ही गर्म रहता है, जो स्वस्थ (Health) रहने के लिए पर्याप्त नहीं है. अगर आप अपने शरीर को अंदर से गर्म (Shareer ko garm rakhe) रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी डाइट (Winter Diet) में कुछ ऐसी चीजें शामिल करना होगा जो ना सिर्फ आपको एनर्जी दें बल्कि बीमारियों से भी आपको दूर रखें. इनके सेवन से आपको सर्दी, जुकाम, थकान और कई तरह की समस्याओं से निजात मिल सकती है. यहां तक कि इनके सेवन से आप फ्लू इंफेक्शन से भी बच सकते हैं.

सर्दियों में ये चीजें आपको देंगी गर्माहट (Nutritious Foods to Keep You Warm In Cold Weather)
 
1. शहद (Honey)

स्वाद में मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर शहद का सेवन सर्दियों के दिन में बहुत फायदेमंद माना जाता है. ये न सिर्फ हमारे शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के साथ-साथ मजबूती भी प्रदान करता है. इसके सेवन से गले में हुई खराश को भी दूर किया जा सकता है.

2. घी (Ghee)

देसी घी में फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. जो हमारे शरीर के तापमान और गर्मी को संतुलित बनाए रखता है. सर्दियों के मौसम में घी का नियमित रूप से सेवन करना बहुत फायदेमंद सिद्ध हो सकता है.

3. गुड़ (Jaggery)

गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण इसे भी आप सर्दियों के मौसम में अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं. गुड़ में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. इसका इस्तेमाल आप मीठे पकवान बनाने में कर सकते हैं या ऐसे भी खा सकते हैं. गुड़ के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.

4. दालचीनी (Dalchini)

सर्दियों में दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिसके कारण शरीर में गर्माहट पैदा होती है. अगर आपको खांसी की समस्या है तो आप दालचीनी का पानी पी सकते हैं.

5. सरसों (Mustard)

सरसों में एलिल आइसोथियोसाइनेट नाम का कंपाउंड मौजूद होता है, जो मनुष्य के शरीर के तापमान को बेहतर रखने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है. शरीर को गर्म रखने के लिए आप सरसों और सरसों के तेल का सेवन कर सकते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है.

  • Related Posts

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। Bikaner Mayor Election 2026: बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, लेकिन महापौर चुनाव से पहले पार्टी के भीतर ही चुनौती सामने आ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights