Nature Nature

सर्दियों में अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल, आपके शरीर को रखेगी गर्म

Nature

समाचार गढ़। सर्दियों में सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है क्योंकि इस मौसम में कड़ाके की ठंड के कारण कई बीमारियां होती हैं। इसलिए आपको डाइट में उन चिजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं।

सर्दियों में हमें अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार-खांसी के कारण सेहत बिगड़ने का डर होता है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े तो पहनते हैं लेकिन, खानपान को लेकर लापरवाही बरतते हैं। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप डाइट में उन चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखती हैं। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में…

1. तिल खाएं

सर्दियों में तिल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन शक्ति मजबूत हो सकती है, साथ ही ये शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं।

2. खजूर का सेवन करें

खजूर में विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसकी तासीर भी गर्म होती है, इसके नियमित सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है। डाइट में आप सीमित मात्रा में खजूर शामिल कर सकते हैं।

3. अंडे खाएं

अंडे में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप ब्रेकफास्ट में अंडे शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आप उबले हुए अंडे खा सकते हैं या इससे अन्य डिशेज भी बना सकते हैं।

4. गुड़ खाएं

गुड़ में जिंक, कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बच सकते हैं।

5. अदरक का सेवन करें

अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। सर्दियों में आप अदरक का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। यह शरीर को गर्म रखता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Related Posts

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights