Nature Nature

स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति से गूंज उठा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र

Nature

सेसोमूं स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 15 अगस्त। सेसोमूं स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि श्रीमती मधु झाबक (वाइस चेयरपर्सन, तेरापंथ महिला मंडल) और विशेष अतिथि डॉ. सवाई सिंह (पूर्व छात्र एवं रेज़िडेंट डॉक्टर, पीबीएम हॉस्पिटल) सहित चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा उपस्थित रहे।

छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और मार्च पास्ट से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडु के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने विभिन्न स्थलों पर मनाया स्वतंत्रता दिवस

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार, स्थानीय महिला मंडल द्वारा महिला मंडल भवन में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से श्रीमती हेमलता बरडिया ने किया।

महिला मंडल में ध्वजारोहण करती महिला मंडल

श्रीमती मगनश्री सेठिया, श्रीमती मधु झाबक और सुश्री काव्या सिंघी ने विचार व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी बोथरा ने आभार जताया। श्रीमती मंजू पुगलिया द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल उपमंत्री कांता बरडिया ने किया। महिला मंडल बहनों ने लर्न एंड फन विद्यालय, महात्मा गांधी सरकारी विद्यालय और कीर्ति स्तंभ पर भी ध्वजारोहण में भाग लिया। अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सातलेरा के राजकीय विद्यालय में भी उल्लासपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025 सातलेरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत जैसलसर की प्रशासक रामप्यारी देवी जाखड़ ने झंडारोहण किया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भामाशाहों द्वारा विद्यालय को सहयोग राशि और दस पंखे भेंट किए गए। प्राचार्य बबीता बिश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।

गांव सातलेरा में ध्वजारोहण करते गणमान्य जन

वहीं श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान में संस्था प्रधान चुन्नीलाल जाखड़ और पुजारी मालाराम तावनियां ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights