शेखावत ट्रैवल्स, पुंदलसर के चेयरमैन इंदर सिंह शेखावत का निधन
समाचार गढ़, 16 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध परिवहन व्यवसायी और शेखावत ट्रैवल्स, पुंदलसर के चेयरमैन इंदर सिंह शेखावत का निधन हो गया है। वे लूण सिंह शेखावत के पुत्र एवं पूर्व प्रधान छैलू सिंह के काकोसा थे।
इंदर सिंह शेखावत का देहावसान आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को हुआ। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पुंदलसर में शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।
परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने इंदर सिंह शेखावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।











