Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की पहल, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल को मिली ऑक्सीजन पाइपलाइन की सौगात

Nature

समाचार गढ़, 26 जुलाई 2025। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के क्षय एवं श्वसन रोग विभाग में मरीजों को अब और बेहतर ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध होगी। यह मुमकिन हो पाया है श्रीडूंगरगढ़ की भामाशाह सुशीला भीखमचंद पुगलिया के सौजन्य से, जिनकी ओर से धर्मचंद भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दोनों परिसरों में संपूर्ण ऑक्सीजन सप्लाई पाइपलाइन की स्थापना करवाई गई।

इस जनहितकारी परियोजना का लोकार्पण शनिवार को एक गरिमामय समारोह में किया गया, जिसका आयोजन नागरिक विकास परिषद के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम के मंच पर समारोह अध्यक्ष रिद्धकरण लूणिया, लोकार्पणकर्ता देवकिशन चांडक, मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र कुमार, स्वागताध्यक्ष डॉ. माणक गुजरानी, संत छैलबिहारी, समिति अध्यक्ष जगदीश स्वामी, प्रेरक श्रीगोपाल राठी एवं मंत्री ललित कुमार बाहेती उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, इसके बाद दीप प्रज्वलन और शिलापट्ट का अनावरण किया गया। इस दौरान डॉ. नोरंग महावर, निर्मल पुगलिया, कांति कुमार पुगलिया, रामदेव बोहरा, सत्यदीप भोजक, एडवोकेट जगदीश भाम्भू, मालचंद सिंघी, दीनदयाल तावनिया सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

संत छैलबिहारी ने अपने संबोधन में कहा कि “समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं, और जो व्यक्ति दूसरों की पीड़ा को हरता है, वही सच्चा वैष्णव है।” उन्होंने अस्पतालों में जीवन रक्षक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को सबसे बड़ा पुण्य बताया। भामाशाह भीखमचंद पुगलिया ने कहा कि “यह कार्य नागरिक विकास परिषद के माध्यम से संभव हो पाया और यदि इस प्रयास से किसी एक व्यक्ति को भी राहत मिलती है तो यह मेरे लिए आत्मिक संतोष की बात है।”

समारोह में प्रेरक श्रीगोपाल राठी ने पूरे प्रोजेक्ट की रूपरेखा साझा की, जबकि अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विभाग प्रमुख डॉ. माणक गुजरानी ने इस कार्य को अस्पताल के लिए बड़ी सौगात बताया और भामाशाह के प्रति आभार व्यक्त किया। देवकिशन चांडक ने ट्रस्ट के योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, वहीं समिति के मंत्री ललित बाहेती और डॉ. नोरंग महावर ने भी विचार रखे।

अंत में मंचस्थ अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद विजयराज सेवग ने किया।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights