Nature Nature

अन्तरराष्ट्रीय श्रेष्ठ लघुकथा रत्न सम्मान रवि पुरोहित को

14 लघुकथाकारों को किया जाएगा सम्मानित। जनवरी 2024 मे होगा आयोजन।

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर। नारी अभिव्यक्ति मंच ‘पहचान’, फरीदाबाद द्वारा बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित सहित 14 लघुकथाकारों को शकुन्तला कपूर स्मृति श्रेष्ठ लघुकथा सम्मान से जनवरी 2024 में समादृत किया जाएगा। संस्थान की अध्यक्ष कमल कपूर ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित होने वाले लघुकथा संकलन हेतु लघुकथाएं आमंत्रित की गई थी, जिसमें 225 लघुकथाकारों की रचनाएं विचारार्थ प्राप्त हुई थी। इन लघुकथाओं में से बीकानेर के लघुकथाकार रवि पुरोहित के साथ डॉ. अखिलेश पालरिया, अनघा जोगलेकर, डॉ. उपमा शर्मा, आचार्य नीरज शास्त्री, प्रीति मिश्रा, मधु जैन, राधेश्याम भारतीय, राममूरत राही, डॉ. रश्मि बजाज, वंदना रानी दयाल, विमला नागला, डॉ. संध्या तिवारी, सृष्टि सिन्हा सहित 14 लघुकथाकारों का चयन अन्तरराष्ट्रीय श्रेष्ठ लघुकथा रत्न सम्मान के लिए किया गया है। उपाध्यक्ष डॉ. अंजु दुआ ‘जैमिनी’ ने बताया कि जनवरी, 2024 में आयोज्य भव्य समारोह में ‘तपती पगडंडियों के पथिक’ पुस्तक का लोकार्पण व चयनित लघुकथाकारों का सम्मान किया जाएगा। समादृत प्रत्येक लघुकथाकार को तिल-फूल राशि, प्रशस्ति-पत्र, शुभ्र मोती माला व किताब कलम के स्मृति चिह्न अर्पित किये जायेंगे।
साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, रोटरी क्लब, हिन्दी साहित्य संसद, चूरू, महेन्द्र जाजोदिया पुरस्कार, दिल्ली सहित देश-प्रदेश की अनेक संस्थाओं से सम्मानित-पुरष्कृत रवि पुरोहित पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं के विजेता रहे हैं।

  • Related Posts

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। गुरूवार को 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र में पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ है। विधानसभा में राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन…

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नितिश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने  नामांकन किया दाखिल

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights