Nature Nature

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह, जिला कलेक्टर ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Nature

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह
जिला कलेक्टर ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

बीकानेर, 13 मार्च। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मद्देनजर विभाग द्वारा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के रोकथाम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई थी। इसमें महिला पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं शामिल रही। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि 8 से 14 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि आज बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। बेटे और बेटी में भेद कम हुआ है। फिर भी इस दिशा में और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेटों के समान अवसर मिले, तो वे परिवार एवं समाज का नाम और अधिक रोशन करेंगी।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा, महिला अधिकारिता की उपनिदेशक मेघा रतन आदि मौजूद रहे।

Related Posts

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

खेल और खिलाड़ी

खेल और खिलाड़ी

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights