Nature Nature

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

Nature

समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने इस पर रोक खत्म कर दी है। यह फैसला हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें सरकार ने आगे अपील नहीं करने का निर्णय किया।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. रामगोपाल शर्मा ने 20 अप्रैल को आदेश जारी कर पूर्व में जारी दोनों प्रतिबंधात्मक आदेशों को निरस्त कर दिया। इससे पहले 13 मार्च 2018 को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद और शिक्षा निदेशक ने संयुक्त रूप से पासबुक के उपयोग पर रोक लगाई थी। उस समय तर्क दिया गया था कि पासबुक से छात्रों में रटंत प्रवृत्ति बढ़ती है और मूल अध्ययन प्रभावित होता है।

इसके बाद 6 नवंबर 2023 को भी इसी प्रतिबंध को दोबारा लागू किया गया था। हालांकि, प्राइवेट प्रकाशक ‘संजीव पासबुक’ ने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के दौरान 12 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट जयपुर बेंच ने इस आदेश पर रोक लगा दी।

कोर्ट के स्टे के बाद सरकार के पास अपील का विकल्प था, लेकिन 17 मार्च 2026 को संयुक्त विधि परामर्शी ऋतु शर्मा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले में आगे अपील नहीं करेगी। इसके साथ ही पासबुक पर लगा प्रतिबंध स्वतः समाप्त हो गया।

अब करीब 9 साल बाद सरकारी स्कूलों में पासबुक का उपयोग फिर से शुरू हो सकेगा और छात्रों या शिक्षकों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई का प्रावधान भी खत्म हो गया है।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights