Nature Nature

वेट लॉस के लिए कैलोरी जलाना है जरूरी, 1 किलोमीटर चलने से जल जाएगी इतनी सारी, बनेंगे पतले

Nature

समाचार गढ़, 3 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। पैदल चलना एक्सरसाइज करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। यह कई सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ सुधारने से लेकर रेस्पिरेटरी सिस्टम तक को पैदल चलने से फायदा मिलता है। पैदल चलने से वेट लॉस भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1 किलोमीटर चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है? इस सवाल का कोई एक जवाब नहीं है। क्योंकि यह कई सारी चीजों पर निर्भर करता है। चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

शरीर का वजन

वॉकिंग से कैलोरी बर्न होने की मात्रा आपके वजन पर सबसे पहले निर्भर करती है। एक भारी व्यक्ति ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, क्योंकि उनके शरीर को चलने के लिए ज्यादा एनर्जी लगानी पड़ती है। इसलिए 70 किलोग्राम वजन वाला व्यक्ति 1 किलोमीटर चलने पर 90 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति की तुलना में कम कैलोरी बर्न करेगा।

चलने की स्पीड

आपके चलने की स्पीड भी कैलोरी को बांटती है। आराम से टहलने (3-4 किमी/घंटा) के मुकाबले तेज चलने (5-6 किमी/घंटा) पर अधिक कैलोरी बर्न होती है। क्योंकि आपका हार्ट रेट तेज होती है और आपका शरीर अधिक एनर्जी का इस्तेमाल करता है।

सतह का भी होता है रोल

क्या आप जानते हैं कि आप कहां चल रहे हैं, यह भी मायने रखता है? पहाड़ी या उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जबकि सपाट व चिकनी सतहों पर कम। इसलिए पहाड़ी या उबड़-खाबड़ ट्रैक पर ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। उम्र, फिटनेस लेवल और लिंग जैसी चीजें भी आपके द्वारा बर्न की गई कैलोरी की मात्रा को प्रभावित कर सकते हैं।

लिंग और उम्र का खेल

कैलोरी बर्न करने में उम्र और लिंग भी खेल करते हैं। जवान लोग ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं और पुरुषों का मसल्स मास महिलाओं से ज्यादा होता है, इसलिए वो ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। वहीं, ज्यादा फिट लोगों का शरीर कम फिट लोगों के मुकाबले कम कैलोरी बर्न करता है।

उदाहरण से कैलोरी का एस्टिमेंट देखते हैं

1.अगर 55 किलोग्राम वजन का कोई व्यक्ति 5 किमी/घंटा की मीडियम स्पीड से चलने पर लगभग 50-60 कैलोरी प्रति किलोमीटर बर्न करता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि वो कितनी स्पीड या कैसे ट्रैक पर वॉक कर रहा है।2.यदि आपका वजन 70 किलोग्राम है और आप एक समान गति से सपाट जमीन पर चल रहे हैं तो आप 1 किलोमीटर चलने पर लगभग 60-75 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

3.अगर आपका वजन 90 किलोग्राम है तो आप 1 किलोमीटर चलकर लगभग 80-100 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

कैलोरी बर्निंग बढ़ाने के तरीके

1.तेज चलने से हार्ट रेट बढ़ेगी और ज्यादा कैलोरी बर्न होगी।2.फास्ट वॉकिंग और जॉगिंग को मिक्स करके एक्सरसाइज करें।

3.पैदल चलने के दौरान थोड़ा वेट उठाकर चलें।

4.असमान सतहों पर चलें।

1 किलोमीटर चलने का फायदा

नियमित रूप से पैदल चलना दिल के स्वास्थ्य में सुधार, मांसपेशियों को मजबूत करना, मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देना और पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा देना जैसे फायदे देता है। यह एक लो इंटेसिटी वाली एक्सरसाइज है जो सभी उम्र और फिटनेस लेवल के लिए सही है। इसलिए अपने जूते पहनें, बाहर कदम रखें और बेहतर स्वास्थ्य पाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights