Nature Nature

जगदीश मालू ने किए 14 और आरती मालू ने किए 9 उपवास

Nature

जगदीश मालू ने किए 14 और आरती मालू ने किए 9 उपवास
साध्वी वृंद ने कहा- तप ही आत्मा की शुद्धि का मार्ग, समाज ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत

समाचार गढ़, 3 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। मालू भवन सेवा केंद्र रविवार को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। यहाँ आयोजित तप अनुमोदना कार्यक्रम में जगदीश राय मालू की 14 उपवास और आरती देवी मालू की 9 उपवास की तपस्या पर समाजजनों ने साधुवाद दिया। कार्यक्रम में साध्वी वृंद के सान्निध्य में तप के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया और तपस्वियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जो हेमलता बरडिया ने किया। इसके बाद साध्वी संगीतश्री ने तपस्या को जैन धर्म का मूल श्रृंगार बताया। उन्होंने कहा कि “तप से आत्मा निर्मल होती है, यह हमें कर्मों के बंधन से मुक्ति की ओर ले जाता है।” साध्वी ने सभी को तप के लिए प्रेरित भी किया।

साध्वी डॉ. परमप्रभा ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि “तप हमारे जीवन को संयम और शांति की ओर ले जाता है।” उन्होंने तपस्वी बहन-भाई की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे और कठिन तप करने की प्रेरणा दी।

तेरापंथ समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। तेरापंथ सभा से संजय बरडिया, महिला मंडल से मधु झाबक, युवक परिषद से सुमित बरडिया, किशोर मंडल से शुभम बोथरा, आरती देवी के पिता इंदरचंद सेठिया, दिव्य दृष्टि ग्रुप, लोढ़ा सिस्टर्स, मालू परिवार, और सेठिया परिवार ने भी तप अनुमोदना में सहभागिता की।

सेवा केंद्र में विराजित साध्वी वृंद ने सामूहिक तप संगान प्रस्तुत कर तपस्वियों की अनुमोदना की। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने कुशलता से किया।

समाज की ओर से दोनों तपस्वियों को स्मृति-चिन्ह व भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन और गणमान्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights