Nature Nature

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जार करेगा सम्मान समारोह

Nature

समाचार गढ़ 23 मई 2026 बीकानेर।  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर यूनिट की ओर से हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मई को सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में आयोजित होगा।

जार के महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि समारोह में उन पत्रकारों और उनके परिवारों को “आजादी के पत्रकार” अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान हिन्दी पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्र जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर शौकत उस्मानी, गंगादास कौशिक, दाऊ लाल आचार्य, वैद्य मघाराम, शंभुशेखर सक्सेना, अंबालाल माथुर तथा इंदुभूषण गोयल के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इन परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित कर यह सम्मान समर्पित किया जाएगा।

इसके साथ ही बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार नारायण दास रंगा को भी सम्मानित किया जाएगा। उनका अखबार “झौपड़ी की आवाज” लंबे समय तक बीकानेर की जनभावनाओं की आवाज बना रहा। वरिष्ठ पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया अभी जारी है तथा 27 मई तक कुछ और नाम जोड़े जा सकते हैं।

समारोह के दौरान एक संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकारिता के दौरान कानूनी सावधानियों और संवैधानिक मर्यादाओं पर चर्चा होगी। इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता को आमंत्रित किया जाएगा, जो पत्रकारों को खबर लिखते समय ध्यान रखने योग्य कानूनी पहलुओं की जानकारी देंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक संयोजकीय समिति का गठन किया गया है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व जार अध्यक्ष राजेश ओझा, अरविन्द व्यास, आनन्द आचार्य, नारायण उपाध्याय, जीतू बीकानेरी, विनय थानवी, शिव भादाणी, उमेश पुरोहित तथा मनोज व्यास को शामिल किया गया है। सम्मान समिति का जिम्मा श्याम नारायण रंगा को सौंपा गया है, जो सूची को अंतिम रूप देने का काम करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर रविवार को पुनः बैठक आयोजित होगी। बैठक के संयोजन की जिम्मेदारी मनोज व्यास (न्यूज 7 जोन) को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights