Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम का हुआ आगाज, 2 माह तक चलेगा कार्यक्रम, पढ़े फोटो सहित पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज देश के 74 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी कार्यलय गणपति धर्मकांटें पर सुबह 9:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।
ध्वजारोहण श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध के द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के बाद सभा का आयोजन किया गया।
कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आज के दिन से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि AICC की ओर से दिया गया ये कार्यक्रम आगामी 2 माह तक चलेगा ओर सभी कार्यकर्ता इसमे बढ़कर भाग लेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस IT cell के जिलाध्यक्ष विमल भाटी ने देश के संविधान के बारे में जानकारी दी, एव वर्तमान की विपरीत परिस्थितियों में देश मे उपजे नफरत के माहौल के बीच सभी को संविधान बचाने का आव्हान किया।
सभा का संचालन ओमप्रकाश गुरावा ने किया।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित इस सभा के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता “हाथ से हाथ जोड़ो” की शुरुवात करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध के नेतृत्व में गणपति धर्म कांटे से लेकर वार्ड नम्बर 4 स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में गए, जहां बाबा रामदेव मंदिर के पास मोहल्लेवासियों ने पदयात्रा का फूलों से स्वागत किया।पदयात्रा के समापन पर वहां मंदिर के पास आयोजित नुक्कड़ सभा मे नवनियुक्त श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मुकननाथ जी का सभी कार्यकर्ताओं एव मोहल्ले वासियो की ओर से स्वागत रखा गया।
इस दौरान हर घर के गेट पर भारत जोड़ो ओर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का स्टिकर लगाया गया, पेम्पलेट का वितरण भी किया गया। साथ ही राजस्थान सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में सभी को बताया गया। योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए बुकलेट का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष विमल भाटी, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के प्रभारी नानूराम कुचेरिया, कन्हैयालाल सोमाणी, कमल किशोर नाई,नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि मनोज पारख,पार्षदगण हीरालाल जाट, दाऊद अली काजी, कादर सब्जिफरोश, मंगतूराम मेघवाल, मुंशी खान,राजू माली,संजय माली,मनोज सुथार,ओमप्रकाश गुरावा, श्याम सुन्दर दर्जी , मणिशंकर सेठिया, शुभकरण माली, यूसुफ चुनगर, रजनीकान्त वाल्मीकि,कालूराम वाल्मीकि,प्रदीप पुरोहित,प्रकाश दुसाद,अयूब दम्मामी,विनोद माली,राजेश मण्डा, संदीप धनखड़,रमण गोदारा,रमेश व्यास,अजीज सब्जिफरोश, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश मंत्री,मनीष सायच,मनोज भादू,भंवरलाल सायच,मनोज सोमाणी, भेराराम सायच,बुधराम सायच,भागीरथ भादू,संपत प्रजापत,रजनीकांत पार्षद, कालूराम पार्षद, नंदू पार्षद, विनोद मलघट,हेमराज मलघट,इंदरचंद मलघट,पीटर मलघट,कमल मलघट,वेदप्रकाश मलघट,कालूराम तेजी,बजरंग तेजी,चेनरूप घारू,नारायण पंवार एडवोकेट,सुनील चाग्रा,जयनारायण,लकी वाल्मीकि,जयप्रकाश, धनाराम जाखड़,ओमप्रकाश जाखड़,राकेश वाल्मीकि,रामकुमार वाल्मीकि,आदि सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।

  • Related Posts

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights