Nature Nature

ज़मीन बना फसाद की जड़, बिग्गा गांव में बढ़ते विवाद के बीच दो गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 3 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़।
गांव की शांत फिजाओं में सोमवार को उस वक्त तनाव की लहर दौड़ गई जब बिग्गा की रोही में संयुक्त खातेदारी की ज़मीन को लेकर तीन लोगों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गर्माते हालातों को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोर कुमार जाट ने करीब चार वर्ष पहले रमेश कुमार जाट व मनोज जाट के साथ मिलकर सात बीघा दो बिस्वा भूमि संयुक्त रूप से खरीदी थी। लेकिन अब इस ज़मीन की काश्त को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

सोमवार को रमेश व मनोज ने कथित रूप से उक्त भूमि को जबरन जोत लिया, जिससे मामला और भड़क गया। किशोर ने इसका विरोध किया तो तीनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। मौके पर समझाइश के तमाम प्रयास विफल रहे और रमेश व मनोज धमकी देने के साथ मारपीट पर उतर आए।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ज़मीन विवाद के कानूनी पहलुओं को भी परखा जा रहा है।

गौरतलब है कि गांवों में संयुक्त खातेदारी की ज़मीनें अक्सर विवाद का कारण बनती रही हैं, और समय रहते समाधान नहीं होने पर ये मामूली झगड़े बड़े फसाद में बदल जाते हैं।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights