Nature Nature

राजस्थान के 25 जिलों में डबल अलर्ट! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, 5 जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

Nature

समाचार गढ़, 3 जून 2025
राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है और इस बार की चेतावनी कुछ अधिक गंभीर है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 25 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने और गैरज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर, नागौर, अजमेर और टोंक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों व आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और धूलभरी आंधी की स्थिति भी बन सकती है।

इसके साथ ही हनुमानगढ़, दौसा, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, जोधपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली और राजसमंद जिलों में भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ तेज सतही हवाएं और धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 जून तक
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी हवाओं के साथ मिलकर बादलों को और अधिक प्रभावशाली बना रही है।

इस दौरान बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश, आंधी और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है।

सावधानी है जरूरी
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान खुले में रहने से बचें, विशेषकर खेतों, ऊंची जगहों या बिजली के खंभों के पास जाने से परहेज करें। किसान फसलों की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतें और आमजन आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें।

Related Posts

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights