Nature Nature

लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में एकादशी का स्नान किया, अखाड़ों की शोभायात्राएं निकलीं

Nature

समाचार गढ़, 10 जनवरी 2025। प्रयागराज के महा कुंभ क्षेत्र से श्रीमद् भागवत के तृतीय दिवस की कथा करते हुए निम्बार्क सम्प्रदाय के जगत गुरु श्री राधा मोहन शरण देवाचार्यजी महाराज ने कहा कि हमारा शरीर त्रिगुणात्मक है। यह सतरह तत्वों से बना है। स्थूल, सूक्ष्म और कारण शरीर में, कारण शरीर 17 तत्वों को साथ लेकर जाता है और दूसरा शरीर प्राप्त करने पर भी कारण शरीर का अभिमान मौजूद रहता है।
महाराज ने कहा कि चार जगह अधर्म का निवास रहता है जुआ, मदिरापान, वेश्यावृत्ति और जीव हत्या जैसे चार दुर्गुणों से बचे हुए रहना चाहिए। संत राधा मोहनजी ने कहा कि हमारे शास्त्र कितने दिव्य हैं, उनमें प्राण त्यागने की भी विधि लिखी है, किंतु आजकल जो अविवेकपूर्ण आत्महत्याएं हो रही है, उसका शास्त्रों में कहीं भी उल्लेख नहीं है। वह बड़ा पापमय कृत्य है। आत्महत्या करनेवाले को तामस योनि प्राप्त होती है। महाराज ने कहा- भागवत कथा जीवन जीना सीखाती है।
कथा के दौरान डॉ. चेतन स्वामी ने कहा कि कुम्भ के माध्यम से हमें हमारी संत परम्परा का परिचय प्राप्त होता है तथा विशद रूप से संतों के स्वभाव को जान पाते हैं। चेतन स्वामी का कथा पीठ से महाराजजी के हाथों साफा पहनाकर सम्मान भी किया गया। कथा के यजमान हरिप्रसाद जांगिड़ का भी सम्मान किया गया।
आज एकादशी के अवसर पर लाखों श्रध्दालुओं ने संगम में स्नान किया तथा साधुओं के लिए सैकड़ों भण्डारे आयोजित किए। कुंभ के सेक्टर 19-20 के मुक्ति मार्ग पर तीन अखाड़ों के संतों ने मिलकर ऊंट, घोड़ों तथा रथों पर शोभायात्रा निकाली। सभी संत खालसों में अब संतों एवं श्रद्धालु‌ओं की चहल पहल बढ़ गई है। आज प्रातः यहां सघन कोहरा रहा, इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने प्रातः चार बजे से ही संगम में स्नान कर पुण्यार्जन किया।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights