Nature Nature

ट्रोमा सेंटर व उप जिला अस्पताल का शिलान्यास

Nature

समाचार-गढ़, 5 अक्टूबर 2023, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में महाविद्यालय के सामने राजकीय उप जिला चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर भवन के शिलान्यास समारोह आज आयोजित हुआ। विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि बाहेती व चांडक परिवार के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय भवन व ट्रोमा सेंटर भवन का निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और दुर्घटना में घायलों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। विशिष्ट अतिथि पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बनने वाला ट्रॉमा सेंटर व उप जिला अस्पताल क्षेत्रवासियों के साथ साथ ही जयपुर, दिल्ली हाईवे सहित अन्य सड़क मार्गों से आवागमन करने वाले आमजन के लिए आपातकालीन स्थिति में जीवनदायिनी साबित होगा। विधायक महिया ने भामाशाह चांडक-बाहेती के पूरे परिवार की उपस्थिति में शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान कस्बे की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व सरपंच भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। US-इजरायल ने ईरान हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है। सैन्य हमलों के मद्देनजर संभावित हिंसा के प्रति राज्यों को आगाह…

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। मार्च की दस्तक के साथ ही प्रदेश में सर्दी की विदाई लगभग तय हो गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights