Nature Nature

जिला स्तरीय उर्वरक वितरण रेग्यूलेटरी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर,11 दिसंबर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर को रैक पॉइंट पर मालवाहक ट्रेनों से उर्वरक उतारने व आमजन को आवागमन में कोई कठिनाई न हो, इसके मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
जिला कलेक्टर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उर्वरक वितरण रेग्यूलेटरी समिति की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी को लालगढ़ स्टेशन स्थित रैक पाइंट तक जाने वाली सड़कों का निरीक्षण करने को कहा और क्षतिग्रस्त पाई जाने वाली सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें ठीक करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग और एजेंसियों आपसी समन्वय से ब्लॉकवार कुल मांग के विरूद्व आवंटन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कृषि विभाग को खाद वितरण प्रक्रिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, उनकी मांग और अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान पर चर्चा हुई।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने बताया कि जिले में उर्वरक आपूर्ति में अब तक यूरिया 4 हजार 460, डीएपी 1 हजार 37, एसएसपी 3 हजार 695, एमओपी 163, एनपीके 483 मैं टन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर एवं जनवरी माह में यूरिया 40 हजार एमटी, डीएपी 15 हजार एमटी की मांग को देखते हुए मांग अनुरूप आपूर्ति की जाएगी।
*रोजगार उत्सव एवं किसान सम्मेलन कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की*
जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हुए गंभीरता से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार उत्सव एवं किसान सम्मेलन के लिए लक्षित वर्गों के सभी लोगों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
*जिला सहकारिता समिति की बैठक आयोजित*
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिला सहकारिता समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समितियां के कम्प्यूटीकरण का शत-प्रतिशत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी समितियों को नए व्यवसायों से जोड़ने के प्रयास करने को कहा। ग्राम पंचायतों में खाद्यान्न भंडारों का सर्वे कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर का फायदा अधिक से अधिक किसानों को मिले सके, इसके लिए ग्रामीणों में जागरूकता लाएं।
बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, कृषि अधिकारी भैराराम गोदारा, सहकारिता उप रजिस्ट्रार कैलाश सैनी, कृषि सहायक निदेशक सुभाष चन्द्र, कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights