Nature Nature

तीन साल पुराने हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा

Nature

तीन साल पुराने हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा, अदालत ने कहा “हत्या समाज की अंतःचेतना को झकझोर देती है”

समाचार गढ़, 1 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। तीन वर्ष पुराने चर्चित लखासर हत्याकांड में अपर सेशन न्यायालय श्रीडूंगरगढ़ ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी डालूराम पुत्र आदूराम निवासी लखासर को आजीवन कारावास और ₹35 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। यह मामला 22 मई 2022 का है, जब लखासर निवासी मालाराम पुत्र पीरदान ने थाना सेरूणा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा कुशलाराम, जो गांव भोजास में ट्यूबवेल काश्त पर काम करता था, सुबह करीब छह बजे मृत पाया गया। उसका शव बेनिसर और भोजास के बीच सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस जांच में मामला हत्या का पाया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने अदालत में 17 गवाहों के बयान और 41 दस्तावेजी साक्ष्य पेश करते हुए आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की। वहीं परिवादी अधिवक्ता बजरंगलाल ज्याणी ने बताया कि सुनवाई के बाद एडीजे सरिता नौशाद ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि “हत्या जैसा जघन्य अपराध समाज की अंतःचेतना को झकझोर देता है और मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध होने के साथ सामाजिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। ऐसे अपराधों में नरमी न्याय के साथ अन्याय होगा।”

  • Related Posts

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ालूणकरणसर में फिरौती के लिए युवक का अपहरण, CCTV फुटेज आया सामनेसमाचार गढ़। लूणकरणसर कस्बे में बदमाशों…

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामदसमाचार गढ़, बीकानेर।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights