Nature Nature

अंधड़ से जनजीवन हुआ प्रभावित, खेतों में फसलें उड़ी, किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीरें, देखे विशेष फोटो के साथ पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़ 11 अप्रेल 2025 पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज श्री डूंगरगढ़ अंचल में तेज अंधड़ से जनजीवन प्रभावित नजर आया।अंधड़ से खेतों में काटी गई फसलों को खासा नुकसान हुआ।तेज अंधड़ के बाद श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में हल्की बरसात भी हुई।तेज अंधड़ से मरुस्थलीय वनस्पति को भी नुकसान हुआ।कई पेड़ो की शाखाएं टूट कर गिर गई।मौसम में उतार चढ़ाव के कारण खेत खलिहान का काम भी प्रभावित हो गया है।किसानों ने बताया कि जो फसल खेतों में काटकर छोड़ी गई थी वह बिखर गई।मौसम को देखते हुए कई किसानों ने फसल को निकालने की जद्दोहद शुरू कर दी।किसान खेतों में जैसे तैसे कर अपनी फसल को निकालने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं।
वहीं आज दोपहर को समीपवर्ती रतनगढ़ में तेज अंधड़ के बाद अच्छी बरसात हुई।यहां तेज अंधड़ से एक बार तो यातायात भी प्रभावित नजर आया।अंधड़ के निकलते ही तेज हवाओं के साथ तेज बरसात का दौर शुरू हुआ जो करीब पंद्रह मिनट तक जारी रहा ।इस दौरान यहां पांच अंगुल बरसात हुई।फिलहाल आसमान बादलों से घिरा हुआ नजर आ रहा है।अभी तक मौसम साफ के कोई संकेत नजर नहीं आ रहा है।
(खेत खलिहानों से गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट)

अंधड़ से फसलों को हुआ नुकसान ।खेतों में बिखरी फसलें।
समीपवर्ती रतनगढ़ कस्बे में रेत के तेज बवंडर के बीच बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे पर प्रभावित हुआ यातायात ।
मौसम को देखते हुए किसान हुए आशंकित ,दिन रात फसलों को निकालने में जुटे।
समीपवर्ती रतनगढ़ कस्बे में हुई अच्छी बरसात।बरसात के बीच हाइवे से गुजरते वाहन ।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights