Nature Nature

लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर ने गुरुकुल के बाल पंडितों को बांटे 75 कंबल

लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर ने गुरुकुल के बाल पंडितों को बांटे 75 कंबल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर द्वारा शीत ऋतु साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई। क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के आर्थिक सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ संस्कृत विद्यालय स्थित गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बाल पंडितों को 75 कंबलों का वितरण किया गया।

यह सेवा कार्यक्रम जॉन अधिकारी लॉयन महेश राजोतिया के निर्देशन में तथा कथावाचक साध्वी रामानंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण से बाल पंडितों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लॉयन महावीर माली, सचिव लॉयन रमेश सोनी, कोषाध्यक्ष लॉयन हंसराज माली सहित लॉयन सत्यनारायण स्वामी, लॉयन पूनम सुथार, लॉयन सीए रविप्रकाश शर्मा, लॉयन विनोद गुसाईं, लॉयन रमेश मूंधड़ा, लॉयन मनोज गुसाईं सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की उपस्थित जनों एवं गुरुकुल परिवार ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

  • Related Posts

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    नाथद्वारा पाटोत्सव सम्पन्न साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान साहित्य मण्डल ने साहित्य विभूषण की मानद उपाधि से किया अलंकृत। समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्यिक गतिविधियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights