Nature Nature

लोढेरा गांव को मिली बड़ी सौगात – 3.15 MVA ट्रांसफार्मर का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

Nature

समाचार गढ़, 29 मई श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोढेरा में बुधवार को ग्रामीणों को विद्युत सुविधा की बड़ी सौगात मिली। यहां 33/11KV जीएसएस पर 3.15 MVA क्षमता के ट्रांसफार्मर का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधिवत रूप से किया।

इस मौके पर विधायक सारस्वत ने कहा कि इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से लोढेरा सहित आसपास के गांवों में अब बेहतर, सुचारू और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। यह परियोजना ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक ने कहा कि राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामवासियों ने इस महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना के लिए सरकार एवं विधायक का आभार जताया।

विधायक सारस्वत ने ग्रामवासियों द्वारा मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सदैव क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, महामंत्री जगदीश पारीक, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, सत्तूराम, पेमाराम, सुरजाराम नायक, बीरबलराम, नवरंगलाल, पूसाराम, सोहनराम, रूघाराम, पूर्णाराम, सियाराम, भंवरलाल सहित विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जगदीश पारीक ने किया।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights