Nature Nature

लोकसभा चुनाव 2024। नाम निर्देशन पत्र भरने के आखिरी दिन 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Nature

नाम निर्देशन पत्र भरने के आखिरी दिन 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, कुल 9 प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किए नाम निर्देशन पत्र
समाचार गढ़, बीकानेर, 27 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि कुल नौ प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बीकानेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ भगत भी उपस्थित रहे तथा संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामनिर्देशन पत्र भरने के आखिरी दिन बुधवार को आठ प्रत्याशियों द्वारा 12 नामांकन दाखिल किये गये। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के रूप में अर्जुन राम मेघवाल ने चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गोविंद राम मेघवाल ने दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी के रूप में खेताराम तथा 5 अन्य प्रत्याशियों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एक-एक नामनिर्देशन पत्र दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गोपीचंद मेघवाल, पुखराज नायक, बाबुलाल, रतनी देवी तथा आत्माराम गुजराती द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सत्यनारायण देवड़ा ने नामांकन दाखिल किया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी वृष्णि ने बताया कि 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 30 मार्च दोपहर 3‌ बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस सौरभ भगत ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से मतदान संपादित करने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया पर बारीकी से निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान से जुड़ी शिकायत के लिए मतदाता उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। सी विजिल एप के माध्यम से भी आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत की जा सकती है निर्वाचन आयोग द्वारा इस प्रकार की शिकायत का 100 मिनट में निस्तारण करने की व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights