Nature Nature

गांवों में कहर बरपा रहा लंपी रोग, पशु पालको की आंखो के सामने दम तोड़ रहा गौवंश, आंखो में आंसू लिए पशु पालक ताक रहे सरकारी मदद की राह

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। इन दिनों श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में लंपी रोग कहर बरपा रहा है ।जिसके कारण हर गांव में प्रतिदिन गौ वंश अकाल मौत के मुंह में समा रहे है अपनी आंखो के सामने अपने पालतू गौ वंश को दम तोड़ता देखकर पशु पालक खून के आंसू रों रहे सरकार से मदद की बाट जोह रहे हैं। लंपी रोग सबसे ज्यादा गर्भवती गौ वंश पर कहर बरपा रहा है। लपी रोग से ग्रसित ग्याभन गौ माता कुछ दिन में दम तोड़ देती है।

कई गौ वंश की हालत तो इतनी दयनीय हो गई है कि देखा नहीं जाता है गौ वंश के शरीर से कीड़े निकल रहे हैं जो गौ वंश के लिए बेहद कष्ट भरा है।

ग्रामीणों की माने तो इस रोग से पीड़ित गौ वंश में रिकिवरी दर बहुत कम नजर आ रहा है पीड़ित गौ वंश कुछ दिन बीमार रहने के बाद खाना पीना बंद कर देता जो बाद में तड़फ तड़फ कर दम तोड़ देता है। सातलेरा गांव के पशु पालको ने बताया कि गांवों में हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे है हर दिन गौ वंश की मौत हो रही है सरकारी स्तर पर अभी तक कोई वैक्सीन गांव तक नहीं पहुंची है ग्रामीण अपने स्तर पर निजी डॉक्टर बुलाकर या फिर देसी जड़ी बूटियों से गोवंश का इलाज करने पर मजबूर है। सातलेरा के ग्रामीणों का कहना है कि हर रोज एक दर्जन के करीब गोवंश मौत के मुंह में समा रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्तर पर चाहे मौत का आंकड़ा कम दिखाया जा रहा है लेकिन हकीकत ग्रामीण क्षेत्र में हर रोज सैकड़ों गोवंश मौत के मुंह में समा रहे हैं । कई पशु पालकों के रोजगार का जरिया ही गोवंश है जो उनकी आंखों के सामने तड़प तड़प कर दम तोड़ रहा है जो पशुपालक के लिए बहुत बड़ा दर्द भरा साबित हो रहा है कई पशुपालक तो ऐसे भी है जिनके घर से गोवंश का नामोनिशान ही मिट गया जिनके पास खून के आंसू बहाने के अलावा कोई चारा नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण इलाके के लोगों का कहना है कि चाहे सरकार गोवंश की बीमारी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो लेकिन हकीकत में ग्रामीण क्षेत्र में आज भी पशुपालक निजी डॉक्टरों से इलाज करवाने पर मजबूर है या फिर अपने स्तर पर ही बचाव में जुटे हुए है। अभी तक सरकारी स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में गोवंश के वैक्सीन के लिए ना तो कोई टीम पहुंच रही है और ना ही कोई टीकाकरण हो रहा है जिसके चलते गोवंश के मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार से हर रोज गोवंश की मौत हो रही है उस हिसाब से आने वाले दिनों में हालात और खराब होने से इनकार नहीं किया जा सकता । हर रोज हो रही गोवंश की मौत से पशुपालकों की कमर टूटती जा रही है ग्रामीणों की माने तो आवारा गोवंश की हालत तो बेहद खराब होती जा रही है जिसका कोई भी धणी धोरी नजर नहीं आ रहा है। पशुपालकों ने सरकार से राहत भरी नजर से आस लगाते हुए गोवंश में पनपी इस बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए हरगांव में कैंप लगाकर पशुओं के टीकाकरण की मांग की है ताकि अकाल मौत के मुंह में समा रहे गोवंश को बचाया जा सके ।

ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही गौ वंश की अकाल मौत से पशु पालक रो रहे खून के आंसू ।सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights