Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र की 2 स्कूलें महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़़ विधानसभा क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के प्रति बच्चों के रूझान को ध्यान में रखते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा किए गए प्रयासों से 2 और सरकारी विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) में रूपान्तरित किया गया है। अब इन क्षेत्रों के बच्चो का अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीडूंगरगढ़़ विधायक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करने के प्रति विद्यार्थियों का रूझान लगातार बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षामंत्री बी.डी कल्ला से कई बार मुलाकात कर क्षेत्र के अनेक गांवों में अंग्रेजी माध्यम स्कूलें खोलने की मांग की थी। जिस पर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के क्रियान्वयन के क्रम में ठुकरियासर एवं पूनरासर में पूर्व में बंद की गई राप्राविद्यालय को पुनः शूरु कर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय में रूपान्तरित किया है। ये विद्यालय सत्र 2022-23 से ही संचालित किए जाएंगे। विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित करवाने पर अभिभावकों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है। वहीं विधायक महिया ने क्षेत्र के 2 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में रूपांतरित करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला का आभार ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights