Nature Nature

आम आदमी पार्टी की जनसंवाद यात्रा शुरू बिग्गा बास रामसरा में सुनी समस्याएं

Nature

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़। आम आदमी पार्टी की जनसंवाद यात्रा की शुरुआत रविवार को तोलियासर गांव के विश्वरक्षक बाबा भैरू नाथ मंदिर से हुई। पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी श्रवण डोगीवाल ने बताया कि पार्टी रीति नीतियों से लोगों को अवगत करवाया गया। राजस्थान में भाजपा व कांग्रेस मिल बांट कर राज कर रही है। यहां गांवो में अब भी मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, सड़क मकान की कमी है। उन्होंने कहा कि ईमानदार व सच्चे लोगों की पार्टी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली व पंजाब में वह कर दिखाया है जो राजनीति में असम्भव कार्य था। यहां सत्ता में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है जो पार्टी की ईमानदार व बेदाग छवि को दिखाता है। बीकानेर प्रभारी रामस्वरूप स्वामी ने कहा कि इस बार राजस्थान में भी पार्टी चुनाव लड़ेंगी। आजादी के बाद से जो मिल बांट कर राजनीति हो रही है। उस परम्परा को तोड़ा जाएगा। इस दौरान लूणाराम बाना एवं रामकिशन गावरिया ने भी विचार व्यक्त किये।

बिग्गा बास रामसरा में सुनी समस्याएं: आम आदमी पार्टी ने रविवारा को जनसंवाद यात्रा के प्रथम दिन बिग्गा बास रामसरा में लोगों से संवाद कर वहां की समस्याओं को जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भीषण गर्मी के दौरान भी मुख्य समस्या बिजली की है। यहां पॉवर हाऊस में में मांग के अनुरूप विद्युत लोड अधिक है। ट्रांसफर छोटा होने के कारण उसमें बार बार फ्यूज उड़ जाता है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलती। इसके अलावा लाइनों में फाल्ट भी अधिक है। बिजली समस्या के कारण पेयजल समस्या भी गहरा रही है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रख कर पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी श्रवण डोगीवाल ने इस समंध में विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द निजाद दिलाने की बात कहीं।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights