Nature Nature

बिग ब्रेकिंग-चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पांच राज्यों में इस तारीख को होंगे चुनाव

Nature

भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का किया ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे

समाचार गढ़ 15 मार्च 2026। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सिंगल फेज में मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांचों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए प्रयोग किए गए हैं। इनमें SIR प्रक्रिया शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। इसके अलावा मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी और मतदाताओं को अपने फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखने होंगे, जिन्हें वोट देने के बाद वापस लिया जा सकेगा।

चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी पांच राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। पिछली बार 2021 में इन राज्यों के चुनाव की घोषणा 26 फरवरी को हुई थी। तब पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था, जबकि असम में 3 चरण और तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव कराए गए थे। इन पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है।

  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights